केंट

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०७:४६, १९ फ़रवरी २०१२ का अवतरण ('*केंट इंग्लैंड के दक्षिणपूर्व भाग का एक जिला जिसके उ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
  • केंट इंग्लैंड के दक्षिणपूर्व भाग का एक जिला जिसके उत्तर में इसेक्स, उत्तरपश्चिम में लंदन तथा मिडिलसेक्स, पश्चिम में सरे तथा ससेक्स और दक्षिणपूर्व में डोवर जलसंयोजक हैं।
  • इसका क्षेत्रफल १,५२५ वर्ग मील तथा जनसंख्या १३, २५, ००० (१९६६) है। मेडस्टोन (Maidstone) इसका मुख्य नगर है।
  • केंट के मध्य में नॉर्थडाउंस (Northdowns) नामक ५०० से ८०० फुट ऊँची खड़िया की पहाड़ी दक्षिण में रोमनी दलदल तथा उत्तर में चिकनी मिट्टी के उर्वर क्षेत्र हैं।
  • उत्तरी केंट में दाख (करैंटस), झरबेरी करौंदा, रसभरी आदि छोटे फलों के अतिरिक्त सेब, नाशपाती, चेरी तथा विभिन्न सब्जियाँ उत्पन्न होती हैं।
  • यहाँ की मुख्य उपज गेहूँ, जई, जौ, आलू, मटर, सेम आदि हैं। केंट मवेशी तथा भेड़ पालने के लिये प्रसिद्ध है।
  • डोवर, फॉकस्टोन तथा कैंटरबेरी अन्य कस्बे हैं।
  • रोचेस्टर तथा चैथम में कागज, सीमेंट, इंजीनियर तथा पेट्रौल शुद्ध करने के उद्योग हैं। ग्रेब्ज एंड में जहाजों का निर्माण होता है।
  • केंट कोयला क्षेत्र इसके दक्षिणपूर्व में २०० वर्गमील में फैला है जिसकी संचित निधि २०० करोड़ टन है।
  • यहाँ से फल, सब्जियाँ, दूध, भेड़ का मांस लंदन नगर में आता है ।

टीका टिप्पणी और संदर्भ