कोल्लम

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ११:२८, ३१ जनवरी २०१७ का अवतरण ('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
कोल्लम
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 179
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक कैलाशनाथ सिंह

कोल्लम केरल राज्य का नगर और पत्तन।[१] यह अरब सागर के किनारे अस्टमुदी झील पर स्थित है। मसाले के व्यापार का यह प्रमुख केंद्र था, इसलिये समय समय पर विदेशियों से आक्रांत होता रहा। 1785 ई. से यह अंग्रेजों के अधिकार में आया। कोचीन और कोलिकाड के उत्थान से इसकी उन्नति में बाधा पड़ी है। सूती कपड़े के कारखाने, टिन के बर्तन बनाने, दियासलाई, पेंसिल, साबुन, छोटे छोटे कल पुर्जे बनाने तथा मृत्तिका (सिरैमिक्स) के उद्योग प्रमुख हैं। काफी, चाय, मछली, लकड़ी, नारियल की जटा के सामान आदि मुख्य निर्यात की वस्तुएँ हैं। सीरिया के निवासियों का प्रसिद्ध ऐतिहासिक गिरजाघर दर्शनीय है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. स्थिति : 80 35’ उत्तरीय अक्षांश से 760 36’ पूर्वी देशांत