गैलिली सागर

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०९:३१, ३० जुलाई २०११ का अवतरण ('*गैलिली सागर इज़रायल देश में स्थित नाशपाती के आकार क...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
  • गैलिली सागर इज़रायल देश में स्थित नाशपाती के आकार की एक झील है जिसमें से होकर जार्डन नदी बहती है। लंबाई १४ मील, चौड़ाई ८ मील एवं क्षेत्रफल ११२ वर्ग मील है।
  • रूम सागर के तल से इसकी सतह ६८२.५ फुट नीची है। अधिकतम गहराई १५० फुट है।
  • गैलिली सागर जार्डन रिफ्ट वैली में स्थित है। जार्डन नदी का जलप्रवाह लावा निक्षेप द्वारा अवरुद्ध हो जाने से ही संभवत: इसका निर्माण हुआ है।
  • ताप के आकस्मिक परिवर्तनों से यहाँ भयंकर तूफान उठते रहते हैं। सागर में विभिन्न जाति की मछलियों का बाहुल्य है। तटीय भागों में प्राचीन आबादी के अनेक चिन्ह विद्यमान हैं।