चिल्टर्न पहाड़ियॉं

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित १२:१०, २५ फ़रवरी २०१७ का अवतरण ('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 4 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
चिल्टर्न पहाड़ियॉं
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 4
पृष्ठ संख्या 232
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक रामप्रसाद त्रिपाठी
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक बलवंत सिंह

चिल्टर्न पहाड़ियाँ स्थिति : 51° 44' उ.अ. तथा ०° 42' प.दे.। खड़िया पत्थर (चाक) की ये श्रेणियाँ टेम्स नदी के उत्तर लगभग 45 मील की लंबाई में गोरिंग के समीप से प्रारंभ होकर ऑक्सफोर्डशायर, बेडफोर्डशायर, हर्टफोर्डशायर और बकिंघमशायर में फैली हुई हैं। इनकी औसत ऊँचाई 540 फुट है, यद्यपि यह ऊँचाई कहीं कहीं पर 800 फुट तक चली गई है। ये श्रेणियाँ केवल 15 से 20 मील तक की चौड़ाई में मिलती हैं। इनमें कई दर्रे मिलते हैं जिनमें से होकर अनेक सड़कें तथा रेलवे लाइनें लंदन जाती हैं। यहाँ के अधिकांश जंगल अब साफ कर लिए गए हैं। लकड़ी की वस्तुओं की स्थानीय माँग अब आंशिक रूप में यहीं से पूर्ण होती है।


टीका टिप्पणी और संदर्भ