जूनो

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०७:२९, २ अगस्त २०११ का अवतरण ('*जूनो नगर ऐलैस्का प्रांत की राजधानी तथा गैस्टिनो (Hastine...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
  • जूनो नगर ऐलैस्का प्रांत की राजधानी तथा गैस्टिनो (Hastineau) जलमार्ग के मुख्य भूभाग पर स्थित है, इसके पीछे टावर माउंट जूनो (Tower Mount Juneau), माउंट रॉबर्ट्स (Mount Roberts) तथा उत्तर-पश्चिम में ग्लेसिअर बे नेशनल मानुमेंट (Glacier Bay National Monument) हैं।
  • राबर्ट्स पहाड़ की ढाल पर संसारप्रसिद्ध स्वर्ण केंद्र 'ऐलैस्का जूनो सुवर्ण खदान' था, जो अब बंद हो चुका है।
  • जूनो नगर व्यापार तथा आवागमन का मुख्य केंद्र है।
  • यहाँ दो रेडियो स्टेशन हैं तथा दैनिक एवं साप्ताहिक समाचारपत्र भी निकलते हैं।
  • यह नगर मत्स्य उद्योग, लकड़ी चीरने तथा प्लाईवुड बनाने का बहुत बड़ा केंद्र है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ