"दोलोत्सव" के अवतरणों में अंतर

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
(''''दोलोत्सव''' मुख्यत: वैष्णव संप्रदायों के मंदिरों मे...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति १: पंक्ति १:
 +
{{भारतकोश पर बने लेख}}
 
'''दोलोत्सव''' मुख्यत: वैष्णव संप्रदायों के मंदिरों में मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है। यों तो समस्त [[भारत]] में इस उत्सव का प्रचलन है, किंतु [[वृन्दावन]] तथा [[बंगाल]] में यह विशेष समारोह से मनाया जात है। बंगाल में इसे 'दोलयात्रा' कहते हैं। आजकल यह उत्सव प्रतिपदा से युक्त फाल्गुन शुक्ला पूर्णिमा तथा चैत्र शुक्ला द्वादशी को मनाया जाता है।
 
'''दोलोत्सव''' मुख्यत: वैष्णव संप्रदायों के मंदिरों में मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है। यों तो समस्त [[भारत]] में इस उत्सव का प्रचलन है, किंतु [[वृन्दावन]] तथा [[बंगाल]] में यह विशेष समारोह से मनाया जात है। बंगाल में इसे 'दोलयात्रा' कहते हैं। आजकल यह उत्सव प्रतिपदा से युक्त फाल्गुन शुक्ला पूर्णिमा तथा चैत्र शुक्ला द्वादशी को मनाया जाता है।
  
पंक्ति ९: पंक्ति १०:
 
==संबंधित लेख==
 
==संबंधित लेख==
  
[[Category:पर्व और त्योहार]][[Category:व्रत और उत्सव]][[Category:संस्कृति कोश]]
+
[[Category:पर्व और त्योहार]][[Category:व्रत और उत्सव]][[Category:संस्कृति कोश]][[Category:हिन्दी विश्वकोश]]
 
__INDEX__
 
__INDEX__

०५:३९, २५ सितम्बर २०१५ के समय का अवतरण

चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

दोलोत्सव मुख्यत: वैष्णव संप्रदायों के मंदिरों में मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है। यों तो समस्त भारत में इस उत्सव का प्रचलन है, किंतु वृन्दावन तथा बंगाल में यह विशेष समारोह से मनाया जात है। बंगाल में इसे 'दोलयात्रा' कहते हैं। आजकल यह उत्सव प्रतिपदा से युक्त फाल्गुन शुक्ला पूर्णिमा तथा चैत्र शुक्ला द्वादशी को मनाया जाता है।

जैसा नाम से ही स्पष्ट है, इसमें दोल या हिंडोल की प्रमुखता है। श्री गोपालभट्ट गोस्वामी विरचित 'श्री हरिभक्ति विलास' नामक निबंध ग्रंथ के अनुसार चैत्र शुक्ला द्वादशी को वैष्णवों को आमंत्रित कर गीत-वाद्य-संकीर्तन-सहित विविध उपचारों से भगवान श्रीकृष्ण या विष्णु का पूजन करके प्रणामपूर्वक उन्हें दोलारूढ़ कराके झुलाने का विधान है। इस प्रकार दिन व्यतीत होने पर वैष्णवों सहित रात्रि जागरण करें। चैत्र शुक्ला तृतीया तथा उत्तराफाल्गुनी से युक्त फाल्गुनी पूर्णिमा को भी यह उत्सव करना चाहिए।

'पद्मपुराण' के पाताल खंड में भी दोलोत्सव या दोलयात्रा का विशद वर्णन है। दोलोत्सव करने के निमित्त चार द्वारों वाला, वेदिका से युक्त मंडप का निर्माण करें। सुंदर सुगंधित पुष्पों तथा पल्लवों आदि से मंडप को सजाकर उसे चामर, छत्र, ध्वजा आदि से अलंकृत करें। इस मंडप में विविधोपचार पूजन करके स्वर्ण-रत्न-मंडित अथवा पुष्प पत्र आदि से निर्मित डोल में भगवान को झुलाएँ। उक्त पौराणिक वर्णन से यह स्पष्ट है कि यह उत्सव अति प्राचीन काल से प्राय: समस्त भारत में प्रचलित था। पहले यह उत्सव फाल्गुन तथा चैत्र मास में अनेक दिनों तक होता था। कालांतर में यह संक्षिप्त होता गया। अब यह केवल दो दिनों का रह गया है- फाल्गुन शुक्ला पूर्णिमा तथा चैत्र शुक्ला द्वादशी। इस उत्सव को वसंतोत्सव का अंग माना जा सकता है। 'पद्मपुराण' (पाताल खंड), 'गरुड़ पुराण', 'दोलयात्रातत्व' तथा 'श्रीहरिभक्तिविलास' में इस उत्सव के विशद विवेचन तथा मतमतांतर उपलब्ध हैं।

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख