मैक्स क्रेजर

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ११:३९, ९ फ़रवरी २०१७ का अवतरण ('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
मैक्स क्रेजर
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 216
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक परमेश्वरीलाल गुप्त

मैक्स क्रेजर(1854-1941 ई.)। जर्मनी का प्रख्यात उपन्यासकार। 7 जून, 1854 ई. को एक सरायवाले के घर पोसेन में जन्म। उसे मजदूर (1883 ई.) और मिस्टर टिंपे (1888 ई.) नामक उपन्यासों में ख्याति प्राप्त हुई। इनमें उसने बर्लिन के मजदूरों का जो सजीव चित्रण किया है वह उसकी वैयक्तिक अनुभूति का परिणाम हैं। पिता-पुत्र दोनों ने कुछ काल तक एक कारखाने में काम किया था। क्रेजर को यथार्थवादी शैली का जन्मदाता माना जाता है किंतु बाद की रचनाओं में वह प्रतीकवादी परिलक्षित होता है। उसकी मृत्यु 14 अगस्त, 1941 ई. को हुई।



टीका टिप्पणी और संदर्भ