आंतोफगास्ता

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०९:४६, ९ जून २०१८ का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
आंतोफगास्ता
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
पृष्ठ संख्या 328
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक डॉ. नवलकिशोर प्रसादसिंह


आंतोफगास्ता चिली देश का एक मुख्य नगर एवं बंदरगाह है तथा आँतोफगास्ता प्रांत की राजधानी है। स्थिति 23° 48' द.अ., 70° 36' प.दे., जनसंख्या 1,37,986 (सन्‌ 1970 ई.)। इस नगर की स्थापना सन्‌ 1870 ई. में बोलिविया राज्य में हुई थी, किंतु सन्‌ 1891 ई. में चिली ने आक्रमण करके इसे अधिकृत कर लिया; तभी से यह चिली राज्य में है। यह रेल का एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र है। यहाँ चाँदी शुद्ध करने का कारखाना भी है। चिली के बंदरगाहों में इसका स्थान द्वितीय है। यह नाइट्रेट (शोरा) के निर्यात के लिए विश्वविख्यात है।

आँतोफगास्ता प्रांत का क्षेत्रफल 1,23,063 वर्ग किलोमीटर है। जनसंख्या 3,79,330 (1970) है। यह प्रांत अटकामा मरुभूमि में स्थित है तथा चाँदी, ताँंबा, सीसा, सोहागा, नमक इत्यादि खनिजों में धनी है।






टीका टिप्पणी और संदर्भ