हरदोई

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०६:४६, १५ जून २०१५ का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
हरदोई
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 12
पृष्ठ संख्या 293
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक कमलापति त्रिपाठी
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक अजितनारायण मेहरोत्रा

हरदोई 1. ज़िला, यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का जिला है जिसके उत्तर में खीरी और शाहजहाँपुर, पश्चिम में फर्रूखाबाद, दक्षिण में कानपुर, दक्षिण पूर्व में उन्नाव, पूर्व में लखनऊ तथा पूर्वोत्तर में सीतापुर, जिले है। इस जिले का क्षेत्रफल 5952 वर्ग किमी तथा जनसंख्या 15,73,171 (1961) है। सतह प्राय: समतल है और गंगा, रामगंगा, गढ़ा, सई, सुखेता तथा गोमती आदि नदियों द्वारा सिंचित है। इसके मध्य भाग की निचली भूति में झीलें हैं जिनमें दाहर झील सबसे बड़ी है। जिले में बड़े जंगली क्षेत्र अभी भी हैं। इन जंगलों में ढाक, बरगद और बाँस अधिकता से मिलते हैं। यहाँ भेड़िए, नीलगाय, बारहसिंघा, गीदड़ और खरगोश आदि जानवर मिलते हैं। जंगली मुर्गियाँ, जलकुक्कुट, हंस, धूसर, बत्तख तथा जंगली बत्तख भी मिलते हैं।

जिले की जलवायु स्वास्थ्यवर्धक है। जनवरी में यहाँ का ताप 50° फारेनहाइट तथा जून में 95° फारेनहाइट रहता है। यहाँ की औसत वार्षिक वर्षा 81.3 सेमी है। जिले की प्रमुख फसल गेहूँ है। इसके अतिरिक्त जौ, बाजरा, चना, अरहर और दलहन अन्य फसलें हैं। अब कुछ क्षेत्रों में धान, मक्का और ज्वार की खेती भी होने लगी है। पोस्ता दूसरी महत्वपूर्ण फसल है।

2. नगर, भौगोलिक स्थिति : 37° 26' उत्तरी अक्षांश तथा 80° 15' पूर्व देशान्तर। यह नगर उपर्युक्त जनपद का प्रशासनिक केंद्र तथा राज्य की प्रमुख अनाज मंडियों में से एक है। यह लखनऊ से 63 मील उत्तर पूर्व तथा रेलमार्ग पर स्थित है। नगर में शोरा बनाने के दो कारखाने हैं। अनाज और शौरा यहाँ से बाहर जाता है। यहाँ लकड़ी पर खुदाई का काम होता है। नगर में कई शिक्षण संस्थाएँ हैं। यहाँ की जनसंख्या 36,725 (1961) है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ