कुनलुन शान

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
  • कुनलुन शान तिब्बत पठार के उत्तरी किनारे की पर्वतश्रेणियों का नाम है।
  • व्यापक अर्थ में ये पर्वतों की वे श्रेणियाँ हैं जो पामीर से ११३. पू. दे. तक विस्तृत हैं।
  • सीमित अर्थ में पामीर तथा कारामुरेन (८५.३० पू. द.) के बीच की श्रेणियाँ को कुनलुन शान कहते हैं जो तकलामकान रेगिस्तान तथा तिब्बत के पठार को अलग करती हैं।
  • वस्तुत: कुनलुन शान पूर्व में सैदाम द्राणी (९५.पू. दे.) तक विस्तृत है।
  • इस पर्वतश्रेणी का विस्तार पूर्वपश्चिम दिशा में लगभग २५०० मील तक है। पश्चिम में इसकी श्रेणियाँ मोड़दार तथा १५० से २०० मील तक चौड़ी हैं। पूर्व में वे ६०० मील तक चौड़ी कम मोड़दार तथा नीची है। इसका सबसे ऊँचा शिखर उलुघ मुजताघ, २५, ३४० फुट ऊँचा है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ