कुस्कोक्विम

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

कुस्कोक्विम

१. पश्चिमी अलास्का की प्रसिद्ध नदी है, जो अलास्का श्रेणी की पश्चिमी ढालों पर चार शाखाओं में निकलती है, जिन्हें क्रमश: उत्तरी फॉर्क, दक्षिणी फॉर्क तथा पश्चिमी फॉर्क कहते हैं। उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी फॉर्क मेडफ्रा (Medfra) (६३० ६’ उ. अ. और १५४० ४३’ प. दे.) में संगम बनाते हैं; इसके संगम में ११ मील बाद पश्चिमी फॉर्क इस संयक्त धारा से मिलता है। इस बाद नदी मकग्राथ (Megrath), स्लीटम्यूट (Sleetmute), नैपाम्यूट (Nanamute) एक्याअक (Akiak) होते हुए बेंरिग सागर के कुस्कोक्विम खाड़ी में, जिसका मुख १०० मील लंबा और १०० मील चौड़ा है, गिरती है। नदी की लंबाई लगभग ६०० मील है तथा मकग्राथ तक यह नाव चलाने योग्य है।

२. दक्षिणीपश्चिमी अलास्का में अलास्का श्रेणी के पश्चिम स्थित लगभग २५० मील तक फैली पर्वतश्रृंखला। इसका प्रसार ६१० उ. अ. से ६४० उ. अ. तक और १५५० प. दे. से १५९० प. दे. तक है। इसकी औसत ऊँचाई ४,००० फुट है।



टीका टिप्पणी और संदर्भ