कोची

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
कोची
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 154
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक कैलाशनाथ सिंह

कोची जापान के शिकोकू द्वीप के कोची प्रांत का प्रादेशिक नगर एवं पत्तन।[१] यहाँ एक ऐतिहासिक दुर्ग है। नगर के पार्श्ववर्ती भाग की जलवायु सम है और वर्षा प्रचुर मात्रा में होती है। निकटवर्ती भाग का 80 प्रतिशत क्षेत्र वनों से घिरा हुआ है। क्षेत्र का जनजीवन लकड़ी तथा मत्स्योद्योग पर मुख्य रूप से आधारित है। टोसा कागज (Tosa paper) कृषियंत्र, चूना, लकड़ी और बाँस की टोकरियाँ प्रमुख औद्योगिक उत्पादक हैं। निर्यात की प्रमुख वस्तुओं में चूना, दाना व भूसा अलग करने के यंत्र मछली मारने की बंसी और लग्गी उल्लेखनीय हैं। इसकी जनसंख्या 2,17,889 (1965) है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. स्थिति 330 300 उत्तरी अक्षांश और 1330 370 पूर्वी देशांत