क्रायडन

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
क्रायडन
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 200
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक भूपेद्रकांत राय

क्रायडन लंदन का एक उपनगर जो दक्षिण की ओर लगभग 15 मी. की दूरी पर स्थित है।[१] टेम्स नदी के मुहाने से यह उपनगर प्राय: 35 मी. दूर है। इस नगर का विकास उत्तरी डाउंस पर्वत की उत्तरी ढाल पर हुआ है। 1925 ई. में बृहत्तर लंदन के निर्माण के फलस्वरूप क्रायडन भी उसकी सीमा में आ गया। विभिन्न उद्योगों के अतिरिक्त हवाई जहाज तथा बिजली के सामान बनाने के कारखाने भी इस नगर में स्थापित हुए हैं। यहाँ समस्त आधुनिक सुविधाओं से युक्त लंदन का एक बड़ा हवाई अड्डा था जो 1959 में तोड़ दिया गया। 1966 ई. में यहाँ की जनसंख्या 3,27,000 थी।[२]


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. स्थिति: 510 23’ उत्तरीय अक्षांश तथा 00 5’ पूर्वी देशांत
  2. परमेश्वरीलाल गुप्त