खागा

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
खागा
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 310
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक रामलोचन सिंह

खागा उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की पूर्वी तहसील।[१] इसका क्षेत्रफल 471 वर्गमील है। तहसील के उत्तर एवं दक्षिण में गंगा और यमुना नदियाँ बहती हैं। मध्यवर्ती भाग में ससुरखदेड़ी नदी बहती है। गंगा के समीप की भूमि बलुई है तथा यमुना की तरफ कटाव अधिक होने के कारण अनुपजाऊ है। इस क्षेत्र में आधी सिंचाई कुंओं से होती है।



टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. स्थिति : 250 26’ से 260 1’ उत्तरी अक्षांश तथा 810 से 810 20’ पूर्वी देशांत