गंगटोक

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
गंगटोक
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 340
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक राजेंद्रप्रसाद सिंह

गंगटोक (गंतोक) भारत के उत्तर पहाड़ों पर स्थित सिक्किम राज्य की राजधानी तथा व्यापारिक नगर है।

भौगोलिक स्थिति

गंगटोक की भौगोलिक स्थिति : 270 20’ उत्तर अक्षांश तथा 880 38’ पूर्व देशांतर है। यह दार्जिलिंग के उत्तर पूर्व 28 मील की दूरी पर भारत और तिब्बत के बीच में व्यापारिक मार्ग पर स्थित है।

विशेष

  • यहाँ सिक्किम के महाराज का महल तथा मंत्रिपरिषद के सदस्यों के आवास हैं।
  • इस नगर में सरकारी भवनों के अतिरिक्त विद्यालय, प्राविधि संस्थान, कारागार तथा औषधालय भी हैं।
  • यहाँ से चार मील दक्षिण पश्चिम में रूमटेम का बौद्ध मठ का आश्रम है।
  • यहाँ दाल, मक्का, चावल नारंगी और गलीचों का व्यापार होता है।


टीका टिप्पणी और संदर्भ