जमशेदपुर

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
जमशेदपुर
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 4
पृष्ठ संख्या 335
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक राम प्रसाद त्रिपाठी
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक शिव नंदन सहाय

जमशेदपुर स्थिति : 22° 44' उत्तरी अक्षांश तथा 86° 20' पूर्वी देशांतर। यह बिहार राज्य के सिंहभूम जिले के अंतर्गत चाईबासा से 70 मील उत्तरपूर्व सुवर्णरेखा नदी पर स्थित है। यहाँ इस्पात का विश्वप्रसिद्ध कारखाना है। पहले यहाँ साकची नामक छोटी सी बस्ती थी। इस आधुनिक नगर का निर्माण 1907 ई. में बंबई के प्रसिद्ध पारसी व्यापारी जमशेद जी नसरवान जी टाटा के द्वारा हुआ और उन्हीं के नाम पर इस नगर का नाम पड़ा। इसके समीप ही नोआमुंडी नामक एशिया की प्रसिद्ध लोहे की खान है। यहाँ का विशाल जुबली पार्क अत्यंत रमणीक और दर्शनीय है। यह नगर बहुत ही साफ सुथरा है। यहाँ उच्च विद्यालय, मेडिकल कालेज, और नेशनल मेटालर्जिकल प्रयोगशाला है। इस्पात तैयार होने के कारण इससे संबंधित और भी कारखाने खुल गए हैं। इसे भारत का पिट्सबर्ग कहा जाता है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ