तोरीई क्योनोबू

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
तोरीई क्योनोबू
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 196
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक पद्मा उपाध्याय

तोरीई क्योनोबू (1664-1729 ई.) जापान का रंगमंचीय चित्रकार। टोकियो में जन्म। इसने रंगमंचीय चित्रकारों की एक शालीन परंपरा का प्रारंभ किया। इसका गुरु भी रंगमंचीय साइनबोर्डों का चित्रकार था। क्योनोबू ने आरंभ में ग्रंथ चित्रण का काम किया किंतु शीघ्र ही (1965 तक) वह अभिनेताचित्रों के निर्माण निष्णात माना जाने लगा। उस काल में अभिनेताओं के चित्र बनाने की रीति चल पड़ी थी जिसे क्योनोबू ने अपनी प्रवीणता द्वारा संपन्न किया। मर्द अभिनेता ही नारी पात्रों के अभिनय भी करते थे। क्योनोबू दोनों के विविध प्रकारों की आश्चर्यजनक सफलता से अभिव्यक्ति करता था। उनके वस्त्रों पर वह चेरी की कलियों, विभिन्न कुसुमों, विजनों, पक्षियों आदि का अद्भुत रूपायन करता था। उसके चित्रफलक का अधिकांश भाग प्रधान आलेख्य, अभिनेता, अभिनेत्री की आकृति से ही भरा होता, बस प्रतीकत: एक वृक्ष अथवा उसकी टहनी उस आकृति के साथ खचित होती। रंगमंचीय चित्रों के अतिरिक्त श्रृंगप्रधान चित्रों के अलबम भी इस चित्रकार ने तत्कालीन परंपरा में प्रस्तुत किए।



टीका टिप्पणी और संदर्भ