अंगुइला
| चित्र:Tranfer-icon.png | यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें |
अंगुइला
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1 |
| पृष्ठ संख्या | 13 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पाण्डेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | श्री ललित सिंह चौधरी |
अंगुइला एक द्वीप समूह है, जो ब्रिटिश वेस्ट इंडीज में है।
- इसकी स्थिति 18° 12' उत्तरी अक्षांश तथा 63° पश्चिम देशांतर है।
- यह द्वीपसमूह वेस्ट इंडीज के छोटे ऐंटलीज ग्रूप में लीबर्ड द्वीपसमूह के अंतर्गत और ब्रिटेन के अधिकार में है।
- ये द्वीप साधारणत: मूँगों की चट्टानों से बने हुए हैं।
- इस समूह का सबसे बड़ा द्वीप अंगुइला है, जिसका क्षेत्रफल 35 वर्गमील है, शैष द्वीप बहुत ही छोटे हैं।
- अंगुइला द्वीप में न समुद्र तट के मैदान हैं और न कोई उल्लेखनीय नदी हैं।
- कम ढाल तथा चपटे भाग में खेती होती है, जिसमें कपास तथा फल पैदा होते हैं।
- समुद्र के किनारे नारियल के बाग़ हैं। इस द्वीपसमूह का शासन प्रबंध सेंट क्रिस्टोफ़र प्रेसीडेंसी के अंतर्गत होता है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ