अपोलोदोरस्‌

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
अपोलोदोरस्‌
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
पृष्ठ संख्या 148
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1973 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक भोलानाथ उपाध्याय।

अपोलोदोरस्‌ का जन्म ई.पू. 180 के लगभग हुआ था। इसने सिकंदरिया में अरिस्ताकस्‌ से शिक्षा प्राप्त की थी। तत्पश्चात्‌ यह पर्गामम्‌ होता हुआ एथेंस्‌ में आकर बस गया और वहीं इसका शरीर छूटा। यह विविध विषयों में रुचि रखनेवाला प्रकांड विद्वान्‌ था। क्रोनिका नामक पुस्तक में इसने त्राय के पतन से लेकर अपने समय तक का इतिहास लिखा था। पैरीथियोन्‌ नामक पुस्तक में गद्य में ग्रीक लोगों के धर्म का बौद्धिक विवेचन है। पैरोगेस्‌ इसकी भूगोल संबंधी रचना है। एक पुस्तक इसने निरुक्तियों पर लिखी थी। इसके अतिरिक्त प्राचीन लेखकों की रचनाओं पर इसने टीकाएँ भी रची थीं।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध




टीका टिप्पणी और संदर्भ