अबितिबी
| चित्र:Tranfer-icon.png | यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें |
अबितिबी
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1 |
| पृष्ठ संख्या | 166 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पाण्डेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | डॉ. नन्हेंलाल |
अबितिबी ओंटेरिओ (कैनाडा) में एक झील तथा नदी है। अबितिबी झील (490 उ.अ., 800 प.दे.) 60 मील लंबी (क्षेत्रफल 356 वर्ग मील) तथा छिछली है और इसमें अनेक द्वीप हैं। इसके किनारे वृक्षों से सुशोभित हैं। इसके आसपास लकड़ी काटी जाती है तथा रोएँदार पशुओं का शिकार किया जाता है। ग्रैंड ट्रंक पैसिफिक (अब, कैनेडियन नैशलन) रेलवे इस प्रदेश से होकर गुजरती है। इस झील में से अबितिबी नदी निकलकर 200 मील बहने के पश्चात् मूसे नदी में मिल जाती है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ