अबीमेलेख

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
अबीमेलेख
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
पृष्ठ संख्या 166
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक डॉ. विश्वभरनाथ पांडेय


अबीमेलेख बाइबिल की पुरानी पोथी में अबीमेलेख नाम के दो व्यक्तियों का वर्णन आता है।

  1. अबीमेलेख दक्षिणी फिलस्तीन में गेदार का राजा और पैगंबर इसहाक का मित्र था। पैगंबर इसहाक कुछ काल तक अबीमेलेख का अतिथि रहा। अपने गेराज अधिवास में इसहाक ने अबीमेनेख को बताया कि उसकी (इसहाक की) पत्नी रेबेकाह उसकी (इसहाक की) अपनी बहन है। अबीमेलेख ने इसहाक को फटकारा और कहा कि किस तरह अनजान में ही इसहाक व्यभिचार का दोषी हो जाता। इस घटना से उस समय के प्रचलित नैतिक विचारों की प्रगति का पता चलता है।
  2. शेखेमी दासी से उत्पन्न अबीमेलेख जेरूब्बाल अथवा गिदियन का बेटा था। गिदियन की मृत्यु के बाद अबीमेलेख ने शखेम के नागारिकों पर अपने पिता के ही समान शासन करने का दावा किया। अपने पिता की 70 अन्य संतानों की हत्या करके अबीमेलेख ने मध्य फिलस्तीन पर अपने राज्य का विस्तार कर लिया, किंतु उसकी सफलता क्षणस्थायी रही।



टीका टिप्पणी और संदर्भ