आंद्रिया
| चित्र:Tranfer-icon.png | यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें |
आंद्रिया
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1 |
| पृष्ठ संख्या | 330 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पाण्डेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | डॉ. नवलकिशोर प्रसाद सिंह |
आंद्रिया - इटली के आपूलिया प्रांत का एक नगर तथा एक कम्यून (प्रशासकीय विभाग) है। यह बारी नगर से 31 मील पश्चिमोत्तर पश्चिम दिशा में एक कृषिक्षेत्र में स्थित है। जनसंख्या 63,196 (सन् 1949 ई.)। इस नगर की स्थापना आंद्रिया के प्रथम नार्मन सामंत पीटर द्वारा सन् 1046 ई. के लगभग हुई थी। यह सम्राट् फेडरिक द्वितीय का प्रिय निवासस्थान था। यहाँ अनेक पुरानी इमारतें हैं, जिनमें 13वीं शताब्दी के कुछ गिरजाघर भी हैं। यह जैतून, गेहूँ तथा बादाम के व्यवसाय का एक प्रमुख केंद्र है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ