आत्ता दिउरना
| चित्र:Tranfer-icon.png | यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें |
आत्ता दिउरना
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1 |
| पृष्ठ संख्या | 344 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पाण्डेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | डॉ. ओंमकारनाथ शर्मा |
आक्ता दिउरना प्राचीन रोम का गज़ट जिसमें नित्य की प्रधान घटनाओं का अधिकारियों द्वारा प्रकाशन होता था। उसमें राजकीय घोषणाओं के अतिरिक्त प्रधान व्यक्तियों के पुत्रों के जन्मादि का उल्लेख हुआ करता था। आक्ता का आरंभ जूलियस सीज़र ने ही किया था। सफेद तख्ते पर घटनाएँ लिखकर दिन भर के लिए सार्वजनिक स्थान पर तख्ता टाँग दिया जाता था, फिर उसे उठाकर राजकीय लेखागार में रख लेते थे। आक्ता दिउरता का प्रकाशन साम्राज्य के विभाजन तक चलता रहा।
टीका टिप्पणी और संदर्भ