आरारत

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
आरारत
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
पृष्ठ संख्या 422
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक श्री नवलकिशोरप्रसाद सिंह


आरारत 1. आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य का एक नगर है। स्थिति: (37° 15¢ द.अ., 143° 0¢ पू.दे.)। यह पश्चिमी 'विक्टोरियन हाइलैंड्स' के पश्चिमी भाग में 1,030 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। जनसंख्या 1966 ई. में 8,233 थी। यह सोने की खानों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ वर्षा 24 इंच के लगभग होती है। इस क्षेत्र की मुख्य उपज गेहूँ तथा अंगूर है। भेड़ों की चराई भी की जाती है।


आरारत 2. पूर्वी तुर्की के आर्मीनिया पठार के एक पर्वत का भी नाम है। यह पर्वत ज्वालामुखी चट्टान (ऐंडीसाइट) द्वारा बना है तथा इसके दो शिखर हैं-बड़ा 'आरारत' (16,916 फुट ऊँचा) तथा छोटा 'आरारत' (12,840 फुट ऊँचा)। यहाँ 14,000 फुट के ऊपर अनेक छोटी हिमनदियाँ मिलती हैं। परंपरागत किंवदंती के अनुसार यह नूह की नौका का विश्रामस्थान था। सन्‌ 1829 ई. में पहली बार इस पर्वत पर आरोहण कर विजय प्राप्त की गई थी।



टीका टिप्पणी और संदर्भ