आर्कनो द्वीप

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
आर्कनो द्वीप
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
पृष्ठ संख्या 427
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक राधिकानारायण माथुर

आर्कनी द्वीप स्कॉटलैंड के उत्तरी समुद्रतट के समीप स्थित द्वीपों का एक समूह है जिसका कुल क्षेत्रफल ३७५.५ वर्ग मील है। आर्कनी शब्द संभवत: नॉर्स भाषा के आरकन (सील मछली) तथा ई (द्वीप) शब्दों से संबद्ध है। ये लगभग छह मील चौड़ी पेंटलैंड फर्थ द्वारा स्थलखंड से पृथक्‌ हैं। इसके अतंर्गत ३७ द्वीप हैं (छोटे छोटे चट्टानी द्वीपों को छोड़कर)। इनमें से केवल आधे द्वीप ही आबाद हैं। ये सब द्वीप जिले के अंतर्गत आते हैं। इस जिले की राजधानी किर्कवाल है जो विशालतम द्वीप पमोना में स्थित है। ये द्वीप पूर्णत: प्राचीन लाल बालुकाश्म (रेडसैंड-स्टोन) द्वारा निर्मित और वृक्ष हीन हैं। ये नीचे द्वीप हैं जिनकी समुद्रतल से अधिकतम ऊँचाई 1,000 फुट से अधिक नहीं है। द्वीपों की तटरेखा अत्यधिक कटी फटी है। हिमनदी के प्रभावचिह्न स्पष्ट रूप में विद्यमान हैं। कुल जनंसख्या 17,787 (1967) है। लगभग आधी जनसंख्या का व्यवसाय कृषि है। इसके अतिरिक्त मत्स्य उद्योग महत्वपूर्ण है।



टीका टिप्पणी और संदर्भ