आर्नो

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
आर्नो
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
पृष्ठ संख्या 436
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक श्री नृपेंद्रकुमार सिंह

आर्नो इटली की एक नदी है। यह फाल्टरोना पहाड़ (ऊंचाई 4,265 फुट) से निकलती है, जो फ्लोरेंस से 25 मील उत्तर पूर्व में है। यह टसकनी को दो भागों में बाँटती है तथा अरेज्जो होती हुई पीसा से आत मील नीचे लिगूरियन समुद्र में गिरती है। प्राचीन काल में पीसा इसी नदी के मुहाने पर बसा था। इस नदी की लम्बाई 155 मील है और बड़ी बड़ी नावें फ्लोरेंस तक जाती हैं। नदी में सदा बाढ़ आने का भय रहता है। कई जगहों पर नदी के किनारों पर रक्षात्मक बाँध बनाए गए हैं।


टीका टिप्पणी और संदर्भ