आर्मघ

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
आर्मघ
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
पृष्ठ संख्या 437
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक श्री नृपेंद्रकुमार सिंह

आर्मघ आयरलैंड का एक प्रांत है। इसके उत्तर में लौंगनिघ, पूर्व में डाउन, दक्षिण में लुथ तथा पश्चिम में मोनाघन और टाइरॉन प्रांत पड़ते हैं। इसका क्षेत्रफल 489 वर्ग मील है। इस प्रांत की मिट्टी काली है। ओट (जई), आलू, गेहूँ, फल तथा शलजम यहां की मुख्य पैदावार और लिनेन बनाना मुख्य उद्योग है। गलीचा, रस्सी और कपड़े भी बनते हैं। इस प्रांत के मुख्य नगर आर्मघ, लुरगन तथा पोर्टडाउन हैं। उत्तर के निचले मैदान में तृतीयक (टर्शियरी) बैसाल्ट मिलते हैं तथा दक्षिण में ग्रैनाइट के पहाड़। सर्वप्रथाम समुद्र तट पर लोग बसे। ताम्रकाल के निचले मैदानों में भी लोग बसे। उत्तरी मैदान उपजाऊ है तथा दक्षिणी भाग पहाड़ी तथा बंजर। जनसंख्या 1966 में 1,25,164 थी।


टीका टिप्पणी और संदर्भ