आर्लिंगटन
| चित्र:Tranfer-icon.png | यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें |
आर्लिंगटन
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1 |
| पृष्ठ संख्या | 443 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पाण्डेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | श्री नृपेंद्र्कुमार सिंह |
आर्लिांगटन संयुक्त राज्य (अमरीका) के मैसाचुसेट्स राज्य का एक नगर है। यह बोस्टन से छह मील उत्तर पश्चिम में बसा हुआ है। यह एक ऐतिहासिक भाग में पड़ता है, जहाँ पर लेक्सिंगटन की लड़ाई हुई थी। यह राजकीय सड़क पर है तथा रेल द्वारा बोस्टन और मेन से संबद्ध है। इसका क्षेत्रफल 5.5 वर्ग मील है। यह फल और सब्जी की खेती, पियानों की काया और चित्रों के चौखटे बनाने के लिए प्रसिद्ध है। सर्वप्रथम 1630 में यह केंब्रिज (अमरीका) के एक भाग के रूप में बसा था। पश्चिमी केंब्रिज के रूप में 1807 में यह नगरनिगम बना। 1868 में इसका यह नया नाम पड़ा।
टीका टिप्पणी और संदर्भ