इंवरनेस

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
इंवरनेस
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
पृष्ठ संख्या 503
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक लेखराज सिंह

इंवरनेस स्काटलैंड के 'हाईलैंड्स' का मुख्य तथा इंवरनेसशायर काउंटी की राजधानी है। यह ग्लेनमोर के सुदूर उत्तर पूर्वी कोने में नेस नदी के मुहाने पर स्थित है। यह हाईलैंड रेलवे का एक प्रसिद्ध स्टेशन है तथा अबर्डीन से 109 मील दूर पश्चिमोत्तर पश्चिम में बसा हुआ है। इंवरनेस प्राचीन नगर है जो कभी पिकटिश लोगों की राजधानी था। विलियम द लायन ने सन्‌ 1214 ई. में इस नगर को प्रथम राजपत्र प्रदान किया था जिससे नगर को विशेष अधिकार मिले। सन्‌ 1427 ई. में जेम्स प्रथम ने यहाँ पार्लियामेंट का अधिवेशन भी किया था। इतना प्राचीन नगर होते हुए भी इसकी चौड़ी गलियों, सुरम्य कुंजों तथा सुंदर उपनगरों में आधुनिकता का अद्भुत परिचय मिलता है। यहाँ रेनिंग्स स्कूल, रॉयल अकैडमी, कैथीड्रल, वेधशाला तथा विक्टोरिया पार्क आदि दर्शनीय स्थल हैं। यह हाईलैंड्स का मुख्य वितरणकेंद्र है। यहाँ के मुख्य उद्योग जहाज बनाना तथा लोहे की ढलाई का काम, चर्मकार्य, ऊनी वस्त्र, साबुन तथा काष्ठोद्योग आदि है।




टीका टिप्पणी और संदर्भ