इंसब्रुक

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
इंसब्रुक
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
पृष्ठ संख्या 504
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक लेखराज सिंह


इंसब्रुक आस्ट्रिया के टिरोल प्रदेश का एक रमणीक नगर है जो ईन नदी की घाटी में आर्लबुर्ग तथा ब्रेनर रेलवे मार्गों के संगम पर स्थित है। यह एक बड़े पर्वतीय दर्रे के मुख पर विकसित होनेवाले नगर का श्रेष्ठतम उदाहरण है। यहाँ एक हवाई अड्डा भी है। इंसब्रुक में सौंदर्य की एक अलौकिक झाँकी मिलती है। इसके उत्तर में नार्ड केटिल नामक 7,000 फुट ऊँची चोटी है जिसकी पुष्पाच्छादित गोद में नगर की छटा देखते ही बनती है। अतएव इंसब्रुक बड़ा ही आकर्षक क्रीड़ाकेंद्र बन गया है जहाँ देश देशांतर के लोग आमोद-प्रमोद के हेतु एकत्र होते हैं। भ्रमणकेंद्र होने के नाते यह एक सांस्कृतिक तथा औद्योगिक केंद्र भी बन गया है। वियना की भाँति यहाँ भी विदेशी दूतावास हैं। आज यह आस्ट्रिया का चौथा बड़ा नगर है।


टीका टिप्पणी और संदर्भ