इबेरिया

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
इबेरिया
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
पृष्ठ संख्या 530
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक कैलाशचंद्र शर्मा

इबेरिया उस प्रायद्वीप का प्राचीन नाम है जिसपर अब स्पेन तथा पुर्तगाल का अधिकार है। 'इबेरिया' शब्द का प्रयोग अब भी कभी कभी साहित्य में मिल जाता है और भूगोलवेत्ता भी प्राय: इबेरिया प्रायद्वीप का उल्लेख करते हैं।

इबेरिया निवासी यूरोप के अति प्राचीन निवासी माने जाते हैं। इनके शरीर की लंबाई कम परंतु सिर अपेक्षाकृत लंबे होते हैं। उत्तरी स्पेन में रहनेवाले बास्क लोगों को इबेरिया निवासियों का वंशज माना जाता है। बास्क भाषा में अब भी कुछ इबेरिया भाषा के शब्द हैं। मान्यता है, इटली, स्पेन तथा पुर्तगाल में रहनेवाली कई जातियों के पूर्वज इबेरिया निवासी ही थे। स्काटलैंड तथा आयरलैंड जैसे उत्तरी क्षेत्रों में इबोरियावालों के वंशज आज भी मौजूद हैं।


टीका टिप्पणी और संदर्भ