इल्कल

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

इल्कल नवीन कर्नाटक राज्य में बीजापुर ज़िले, जो पहले बबंई राज्य के अंतर्गत आता था, के हुनगुंद तालुका में हुनगुंद से 8 मील दक्षिण-पूर्व में स्थित एक छोटा नगर है।

  • यह नगर 15° 57' उत्तरी अक्षांश एवं 73° 7' पूर्वी देशांतर पर स्थित है।
  • इल्कल नगर ज़िले के बड़े व्यापारिक नगरों में से एक है और यहाँ बुनाई एवं रंगाई का उद्योग प्रमुख है।
  • इस स्थान से से निर्यात की जाने वाली वस्तुओं में रेश्मी तथा सूती कपड़े और कृषि की उपजें मुख्य हैं। दक्षिणी स्त्रियों के पहनावे के उद्योग के लिए भी यह प्रसिद्ध है।
  • यहाँ आधुनिक ढंग से निर्मित बासंकारी, बसवन्ना एवं व्यांकोबा के तीन मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध हैं। यहाँ पौष पूर्णिमा को प्रतिवर्ष बड़ा मेले का आयोजन भी होता है।[१]

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. काशीनाथ सिंह, हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 2, पृष्ठ संख्या 07