इसहाक अब्राबानेल

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
इसहाक अब्राबानेल
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
पृष्ठ संख्या 173
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक डॉ. विश्वनाथ पांडेय

अब्राबानेल, इसहाक यह प्रसिद्ध यहूदी राज्नीतिज्ञ, दार्शनिक, धर्मशास्त्री और भाष्यकार सन्‌ 1437 ई. में लिस्बन में पैदा हुआ। उसके परिवार की ओर से यह दावा किया जाता था कि वे लोग प्रसिद्ध यहूदी पैगंबर दाऊद के उत्तराधिकारी हैं। अब्राबानेल की मृत्यु सन्‌ 1508 ई. में हुई। अब्राबानेल जितना योग्य विद्वान्‌ था उतना ही योग्य राजनीतिज्ञ भी था। शीघ्र ही वह पुर्तगाल के राजा अलफेंजाए पंचम का कृपापात्र बन गया। शासन के महत्वपूर्ण कार्य उसे सौंपे जाते थे। अलफेंजो की मृत्यु के बाद उसे पुर्तगाल त्यागकर स्पेन भाग जाना पड़ा, जहाँ वह आठ वर्षों (1484-92) तक स्पेन के राजा फर्दीनांद और सम्राज्ञी इसाबेला के अधीन गृहमंत्री रहा। सन्‌ 1492 ई. में जब यहूदियों को स्पेन से निकाला गया तो अब्राबानेल नेपुल्स, कोर्फ और मोनोपाली में रहा। सन्‌ 1503 ई. में वह वेनिस चला गया जहाँ मृत्युपर्यंत, अर्थात सन्‌ 1508 ई. तक, वह गृहमंत्री रहा। अब्राबानेल की यह विशेषता थी कि उसने बाइबिल की सामाजिक पृष्ठभूमि का गहरा अध्ययन किया था और चतुराई के साथ अपनी राजनीति में उसको व्यावहारिक रूप देने का गंभीर प्रयत्न किया था।



टीका टिप्पणी और संदर्भ