ईनिड

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
ईनिड
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2
पृष्ठ संख्या 28
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक लेखराज सिंह

ईनिड संयुक्त राज्य अमरीका के ओकलाहोमा राज्य का चौथा बड़ा नगर है। यह समुद्रतल से 1269 फुट की ऊँचाई पर विचिता नगर से दक्षिण पश्चिम में 95 मील दूर स्थित है। रेल द्वारा ओकलाहोमा नगर इससे केवल 88 मील दूर है। इसकी केंद्रीय स्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय है। यह न केवल एक बड़ा रेलवे जंकशन है। वरन्‌ प्रांतीय मार्ग तथा अंतर्प्रातीय मार्ग भी इसकी बगल से जाते हैं। यहाँ नगर-पालिका का एक हवाई अड्डा भी है। यहाँ कई अन्न उच्चालित्र (ग्रेन एलिवेटर) हैं, जिनमें एक दो करोड़ बुशेल का भांडार रखा जा सकता है। सर्वप्रथम सन्‌ 1907ई. में इसके निकट प्राकृतिक गैस का पता चला था और सन्‌ 1916ई. में मिट्टी के तेल की सफल खोज हुई, जिसने इस नगर को अत्यंत समृद्धिशाली बना दिया है। आज यह एक बड़ा औद्योगिक केंद्र है जहाँ मिट्टी के तेल को शुद्ध करने के कारखाने हैं तथा ट्रैक्टर, कृषि संबंधी अन्य मशीनें, रेलवे इंजन तथा मालगाड़ियाँ बनाई जाती हैं। यह शिक्षा का भी एक बड़ा केंद्र हैं; शिक्षा संस्थाओं में फिलिप्स विश्वविद्यालय (सन्‌ 1907 ई. में स्थापित) विशेष रूप से उल्लेखनीय है। ईनिड का शिलान्यास सन्‌ 1893 में हुआ था तथा उसी वर्ष इसे नगर की श्रेणी भी प्राप्त हो गई थी। सन्‌ 1970 में इसकी जनसंख्या 43557 थी।

टीका टिप्पणी और संदर्भ