एन्फ़ील्ड

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
एन्फ़ील्ड
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2
पृष्ठ संख्या 241
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक श्यामसुंदर शर्मा

एन्फ़ील्ड इंग्लैंड के मिडिलसेक्स प्रदेश में न्यू नदी के तट पर लंदन से नौ. मी. उत्तर-पूर्व स्थित एक व्यापारिक नगर है। यहाँ राइफल तथा बंदूकें बनाने का प्रसिद्ध राजकीय कारखाना है जहाँ संपूर्ण ब्रिटिश सेनाओं के लिए राइफलें बनाई जाती हैं। एन्फ़ील्ड इंग्लैंड के कुछ प्रसिद्ध लोगों जैसे चार्ल्स लैंब, कवि कीट्स, इत्यादि, को जन्मभूमि रहा है। इसका क्षेत्रफल 19.38 वर्ग मील है तथा यहाँ की अनुमानित जनसंख्या सन्‌ 1970 ई. में 2,62,690 रही।

एन्फ़ील्ड, कनेक्टीकट नदी के पूर्वी तट पर संयुक्त राज्य अमरीका के हार्टफ़ोर्ड प्रदेश में स्थित एक अन्य नगर भी है। यह 33.2 वर्ग मील में फैला हुआ है, जिसमें कई गाँव भी संमिलित हैं। यहाँ के मुख्य उद्यम तंबाकू की खेती तथा गलीचे, पीपे और लोहे की अनेक प्रकार को वस्तुओं का निर्माण करना है। यह नगर सन्‌ 1679 ई. में बसाया गया था।

टीका टिप्पणी और संदर्भ