एलबफ़
| चित्र:Tranfer-icon.png | यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें |
एलबफ़
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2 |
| पृष्ठ संख्या | 249 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पाण्डेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | श्यामसुंदर शर्मा |
एलबफ़ उत्तरी फ्रांस का एक नगर है। यह रूआँ नगर से 14 मील दक्षिण-पश्चिम में सेन नदी के बाएँ किनारे पर बसा एक साफ सुथरा नगर तथा व्यापारिक केंद्र है। यहाँ चौड़ी सड़कें, हवादार सुंदर मकान और कारखाने हैं। इसके आसपास छोटी छोटी पहाड़ियाँ हैं जिनके ऊपर एलबफ़ का जंगल फैला है। इस नगर में ऊनी वस्त्र बनता है तथा एक वस्त्र-निर्माण-प्रशिक्षणालय भी है। सन् 1944 ई. में युद्ध के कारण 15वीं और 17वीं शताब्दी के प्रसिद्ध सेंट एटीने और सेंट जॉन के गिरजाघर बुरी तरह ध्वस्त हो गए।
टीका टिप्पणी और संदर्भ