ओएंज़बरो

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
ओएंज़बरो
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2
पृष्ठ संख्या 291
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक ललितकिशोर सिंह चौधरी

ओएंज़बरो संयुक्त राज्य, अमरीका के केंटुकी राज्य में है और उसके उत्तर-पश्चिम की ओर के डेविस प्रदेश का मुख्य स्थान है। यह ओहायो नदी के बाएँ किनारे पर लूरुविली से दक्षिण-पश्चिम, रेल से 112 मील दूर बसा है। केंटुकी राज्य का यह चौथा बड़ा शहर है। 1970 ई. अंत में यहाँ की जनसंख्या 49751 थी। पहले इस शहर का नाम येलो बैंक था; 1818 ई. से इसका नाम ओएंज़बरो पड़ा। इसकी स्थिति 37रू 45व् उ.अ. तथा 89रू 7व् प.दे. पर है।

यहाँ इलिनॉय सेंट्रल, लूरुविली और नैशविली आदि रेलमार्ग मिलते हैं। यह ओहायो नदी के जलमार्ग पर एक प्रसिद्ध बंदरगाह है। यहाँ यथेष्ट व्यापार होता है तथा स्टीमर और बड़ी नावें कैरो से, जो मिसिसिपि जलमार्ग पर है, आती रहती हैं।

यह नगर उपजाऊ कृषिक्षेत्र में स्थित है, जहाँ मक्का, गेहूँ, और तंबाकू बहुतायत से उत्पन्न होते हैं। तंबाकू मुख्य फसल है। यह नगर तंबाकू के व्यापार के लिए प्रसिद्ध है। शहर के निकटवर्ती क्षेत्रों में कोयला, लोहा, सीसा, जस्ता, इमारती पत्थर की खानें हैं। यहाँ कई प्रकार के उद्योग भी स्थापित हैं।

टीका टिप्पणी और संदर्भ