ओग्डेनबर्ग

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
ओग्डेनबर्ग
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2
पृष्ठ संख्या 293
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक श्रीनाथ मेहरोत्रा

ओग्डेनबर्ग यह संयुक्त राज्य, अमरीका, के न्यूयार्क राज्य की सेंट लॉरेंस काउंटी में ऑसविगाची नदी के मुहाने पर स्थित एक नगर है। यहाँ न्यूयार्क सेंट्रल तथा रटलैंड रेलमार्ग आते हैं। यह आंटेरियो झील से लगभग 50 मील दूर है। नगर सेंट लॉरेस नदी के किनारे की उच्च भूमि पर स्थित है और यहाँ जलयानों के लिए अच्छा आश्रय स्थान उपलब्ध है। यह पत्तन बारहों मास खुला रहता है और यहाँ से अनाज, इमारती लकड़ी तथा कोयला बाहर भेजा जाता है। दियासलाई, कागज तथा लुगदी के कारखाने हैं। इसके 30 मील दक्षिण-पश्चिम में सेंट लॉरेंस नदी में सहस्र द्वीप (थाउज़ैंड आइलैंड्स) हैं। इसका नामकरण अब्राहम ओग्डेन के नाम पर 1868 में किया गया था।

टीका टिप्पणी और संदर्भ