ओडेसा

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
ओडेसा
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2
पृष्ठ संख्या 296
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक श्रीनाथ मेहरोत्रा

ओडेसा 1. रूस के उक्रेन राज्य में 46रू 25व् उ.अ. तथा 23रू 44व् पू.दे. पर स्थित बंदरगाह है। यह काला सागर के उत्तरी-पश्चिमी तट पर अर्धचंद्राकार खाड़ी के दक्षिणी किनारे पर स्थित है। 1970 में इसकी जनसंख्या 8,22,000 थी। इस बंदरगाह में जलयानों के पाँच आश्रयस्थान हैं और वहाँ लंगर डालने की सब सुविधाएँ हैं। वर्ष में कुछ दिनों के लिए आश्रयस्थान तथा खाड़ी बर्फ से ढक जाती है तथा प्रति वर्ष औसतन 16 दिन के लिए नौतरण में बाधा आ जाती है। जलवायु कुछ-कुछ महाद्वीपीय है। शरद् का तापमान 23.2रू फा. ग्रीष्म का 72.8रू फा. तथा वार्षिक वर्षा 14व्व् है। अनाज, ऊन, चौपाए, चीनी और इमारती लकड़ी का निर्यात तथा कोयला, लोहा, मशीनें, कृषियंत्र, कपास, तंबाकू तथा शिल्पनिर्मित वस्तुओं का आयात होता है। नगर 150 फुट ऊँचे पठार पर बसा हुआ है और उसकी जलवायु सुहावनी है। चारों और अनेक ऐसे स्थल हैं जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। सड़कें चौड़ी और वृक्षों से सुसज्जित हैं। यहाँ के निवासियों में कई देशों से आए हुए लोग हैं, जैसे जर्मन, यहूदी, ग्रीक, तातार, तुर्क, रूसी इत्यादि। यहाँ अनेक उद्योग हैं तथा कई शिक्षासंस्थाएँ हैं। यहाँ का चिड़ियाघर प्रसिद्ध है।

2. इस नाम का दूसरा नगर संयुक्त राज्य अमरीका के पश्चिमी मध्य टेक्सास राज्य का एक नगर है और सैन ऐंजेलो से 110 मील उत्तर-पश्चिम में स्थित है। समुद्र से इसकी ऊँचाई 2,890 फुट है। 1960 ई. में यहाँ की जनसंख्या 80,338 थी। पेट्रोलियम और पशुओं में एक उल्काविवर (ओडेसा मीटियर क्रेटर) है। यह संयुक्त राज्य, अमरीका, का दूसरा बड़ा उल्काविवर है। इसका व्यास 600 फुट है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ