कूनूर

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

कूनूर भारत के तमिलनाडु राज्य में नीलगिरि पर्वत की टाइगर रॉक नामक चोटी पर प्राय: ६१०० फुट की ऊँचाई पर बसा नगर। (स्थिति ११० २३’ उ. अ. और ७६० ४७’ यू. दे.)। जलवायु स्वास्थ्यवर्धक और प्राकृतिक दृश्य चित्ताकर्षक होने के कारण यहाँ पर्यटक आते हैं जिनके आवास के लिए उच्चकोटि के अनेक होटल और विश्रामघर बने हैं। मनोरंजन के लिए टेनिस, गोल्फ़, घुड़दौड़ आदि अनेक खेलों के मैदान भी हैं। इसके उत्तरपूर्व में प्राय: ७ मील पर सेंट कैथराइन नामक एक जलप्रपात है। वहाँ एक दूसरा भी जलप्रताप है। इन दोनों जलप्रतापों से जलविद्युत्‌ उत्पन्न होता है। यहाँ से तीन मील दूर वेलिंग्‌टन नामक स्थान में एक सेनागार है और उसके समीप ही अरु वैनकाड़ में कार्डाइट का राजकीय कारखाना है।

इस स्थान के सौंदर्य की तुलना कुछ लोगों ने भूमध्यसागर के तट पर स्थित मांट कार्लो के क्रानिच नामक स्थान से की है। आसपास काफी के अनेक बगीचे हैं जहाँ से उत्कृष्ट कोटि की काफ़ी बाहर भेजी जाती है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ