कैलिफोर्निया

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
कैलिफोर्निया
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 145
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक शिवमंगल सिंह

कैलिफोर्निया संयुक्त राज्य अमरीका का एक राज्य। (स्थिति, 320 303 उत्तरी अक्षांस से 1140 8-1240 24 पूर्वी देशांत)। यह वहाँ का दूसरा बड़ा राज्य है। इसका नामकरण एक स्पेनी प्रेमकथा की नायिका कैल्फिया के नाम पर हुआ है। वैभिन्य यहाँ के धरातल तथा जलवायु की प्रमुख विशेषता है। इसके पश्चिमी भाग प्रशांत महासागर के तटीय प्रदेश में खूब कटी फटी समुद्रतटीय पर्वतश्रेणी 20 से 40 मील तथा चौड़ी 2,000 से 8,000 फीट ऊँची है। पूर्वी भाग में सिएरा नेवैदा पर्वत है। इन दोनों पर्वतश्रेणियों के बीच कैलिफोर्निया की सुंदर घाटी है जिसमें सैन जोकीन (San Joaquin) और सैक्रामेंटो (Sacramento) प्रमुख नदियाँ हैं। कोस्ट रेंज और समुद्र के बीच में उपजाऊ तटीय मैदान है।

जलवायु की दृष्टि से इस राज्य को छह भागों में बाँटा जा सकता है। 1. अधिक वर्षा, ग्रीष्मकालीन कुहरे तथा समताप का उत्तरी तटीय प्रदेश। 2. समशीतकाल, ठंढी ग्रीष्म, सुहावनी सागरीय वायु तथा घने कुहरे का सैनफ्रैनसिसको खाड़ी से पिसमो बीच (Pismo beach) का भाग। 3. सैंटा बारबारा से सैन डिएगो को अपेक्षाकृत समतल धरातल का प्रदेश। सागरीय प्रभाव के कारण यहाँ की जलवायु सुधरकर सम हो जाती है। 4. सिएरा नेवैदा तथा कोस्ट रेंज का 2,000 फुट से अधिक ऊँचा भाग जहाँ पर जाड़े में खूब बर्फ पड़ती है, वर्षा मध्यम होती है और उल्लेखनीय ताप परिवर्तन होते हैं। 5. मध्यवर्ती घाटी का भाग जहाँ पर विभिन्न स्थानों पर कम, मध्यम अथवा अधिक वर्षा, शीत तथा ग्रीष्म के ताप में अधिक अंतर होता है। 6 मोजावी कोलोरेडो मरुस्थलीय भाग, जहाँ पर वर्षा बहुत कम होती है और ग्रीष्मकाल अति गर्म तथा शीतकाल ठंढा होता है।

कृषि यहाँ का प्रमुख उद्योग है। फल प्रचुर मात्रा में होता है। सोना, चाँदी, सीसा, ताँबा तथा तेल यहाँ के मुख्य खनिज हैं। कोयले की कमी को यहाँ जलविद्युत्‌ द्वारा पूर्ण किया गया है। वनसंपत्ति भी प्रचुर मात्रा में है जिसके कारण यहाँ अनेक राष्ट्रीय पार्क और संरक्षित वन है। मत्स्योद्योग भी होता है। चलचित्र उत्पादन उद्योग में इस राज्य का प्रमुख स्थान है। हालीवुड इसका मुख्य केंद्र है। इस प्रदेश का क्षेत्रफल 1,58,693 वर्गमील है और 1970 की गणना के अनुसार जनसंख्या 1,96,96,840 है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ