कैले
कैले
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3 |
| पृष्ठ संख्या | 146 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पांडेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1976 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | काशीनाथ सिंह |
कैले डोवर जलडमरूमध्य के तट पर स्थित फ्रांस का एक औद्योगिक ऐतिहासिक नगर एवं पत्तन (स्थिति 500 50’ उत्तरी अक्षांस से 10 50’ पूर्वी देशांत)। सामरिक दृष्टि से इसकी स्थिति महत्वपूर्ण है। अत: ऐतिहासिक काल में यहाँ अधिक उथल पुथल हुई है। यह 1595 ई. में स्पेन तथा द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के अधिकार में चला गया था। नगर का प्राचीन भाग पत्तनक्षेत्र के उत्तर में हैं। यह ऊनी, सूती तथा रेशमी वस्त्रोद्योग के लिये प्रसिद्ध है। समीपवर्ती समुद्री क्षेत्र में कॉड एवं हेरिंग मछलियाँ बहुतायत से मिलती है। इस नगर की जनसंख्या 1962 में 70,707 थी।
टीका टिप्पणी और संदर्भ